सीता राम कहिये Sita Ram Kahiye Lyrics in Hindi – Madhur Sharma

NAVEEN NEGI
0

सीताराम कहिए लिरिक्स

(मधुर शर्मा)


हाथ काहे जोड़े मितवा दुनिया के आगे,

देने वाले राम हैं, तू क्यूँ किसी से माँगे।

हाथ काहे जोड़े मितवा दुनिया के आगे,

देने वाले राम हैं, तू क्यूँ किसी से माँगे।

वो तो माँगने से पहले खाली झोलियाँ भर दे,

प्रार्थना से पहले पूरी कामना कर दे॥

दे रहा है दाता हमको, क्या किसी से चहिए,

दे रहा है दाता हमको, क्या किसी से चहिए।

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए,

जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिए।

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए॥


बंद आँखों से दिखता तो होगा कोई,

कोरे कागज़ पे लिखता तो होगा कोई।

कठपुतली हैं, कठपुतली हम,

खेल तो सारा वो ही रचाए।

आगे-पीछे क्या हम सोचें,

नाचेंगे जैसे राम नचाए॥

श्रद्धा है अधूरी जिनकी ,

उन्हीं से वो डरते हैं,हैं

निश्चिंत हैं वो जिनकी चिंता राम करते हैं।

राम-नाम नदिया साथी , पाती-पाती बहिए,

राम-नाम नदिया साथी , पाती-पाती बहिए।

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए,

जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिए।

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए॥


मेरे राम-राम, तेरा नाम-नाम,

तेरा नाम है मंत्रों से बढ़के।

हरि ओम-ओम, मेरा रोम-रोम,

हुआ धन्य है रामायण पढ़ के॥

तेरे जैसा स्वामी, तेरे जैसा दानी ,

कौन होगा तीनों लोक में,

कौन होगा तीनों लोक में।

दे रहे हैं रघुवर हमको, क्या किसी से चहिए,

दे रहे हैं रघुवर हमको, क्या किसी से चहिए।

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए,

जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिए।

सीताराम सीताराम सीताराम कहिए॥


जिनकी खुशियाँ तुमसे हैं,उन्हें खुशहाल रखना ।

माँ-बाप दोबारा नहीं मिलते, ख्याल रखना ॥

 

Song: Sita Ram Kahiye

Singer: Madhur Sharma

Lyrics: Manoj Muntashir

Music: Payal Dev

Label: T-Series


Tags
Ram
  • Newer

    सीता राम कहिये Sita Ram Kahiye Lyrics in Hindi – Madhur Sharma

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)
3/related/default